Chanakya Quotes In Hindi : चाणक्य ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे जिन्हें विष्णुगुप्त या कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है प्राचीन भारत के प्रसिद्ध रणनीतिकार, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, लेखक व सलाहकार थे। भारत में चाणक्य को अर्थशास्त्र तथा रणनीति विज्ञान के क्षेत्र में सबसे अग्रणी माना जाता है। मौर्य साम्राज्य की स्थापना के वक्त चाणक्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। और जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल पूरा पड़े |

Chanakya Quotes In Hindi
प्रेम से भरी हुई आंखें,
श्रद्धा से झुका हुआ सिर,
सहयोग करते हुए हाथ,
सन्मार्ग पर चलते हुए पाँव
और सत्य से जुड़ी हुई जीभ,
ईश्वर की पसंदीदा चीजें है।
– आचार्य चाणक्य
अहंकार उसी को होता है,
जिसे बिना मेहनत के सब कुछ मिल जाता है,
मेहनत से सुख प्राप्त करने वाला व्यक्ति,
दूसरों की मेहनत का भी सम्मान करता है।
– आचार्य चाणक्य
हर नई शुरुआत थोड़ा डराती है,
पर याद रखो सफलता मुश्किलों के पास ही नजर आती है।
– आचार्य चाणक्य
अच्छे समय से ज्यादा,
अच्छे इंसान के साथ रिश्ता रखो,
अच्छा इंसान अच्छा समय ला सकता है,
अच्छा समय अच्छा इंसान नहीं ला सकता।
– आचार्य चाणक्य
जब जीवन के बारे में सोचो तब यह सदैव याद रखना कि,
पछतावा अतीत बदल नहीं सकता,
और चिंता भविष्य को सवार नहीं सकती,
एकाग्रता से किया गया परिश्रम ही
वास्तविक चमत्कार करता है।
– आचार्य चाणक्य
खुश रहने का मतलब यह नहीं कि सब कुछ ठीक है,
बल्कि इसका मतलब यह है कि
अपने दुखों के ऊपर जीवन जीना सीख लिया है।
– आचार्य चाणक्य
भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम
इंसान को जीवन में बहुत कुछ सीखा जाता है।
– आचार्य चाणक्य
जिसने हर क्षण को महोत्सव बनाया हो,
जिसकी शिकायतें कम हो,
और जिसने हर छोटी उपलब्धि के लिए भी
ईश्वर का धन्यवाद किया हो,
ऐसे व्यक्ति को दुख का आभास बहुत ही कम होता है
– आचार्य चाणक्य
बीस वर्ष की आयु में व्यक्ति का जो चेहरा रहता है,
वह प्रकृति की देन है,
तीस वर्ष की आयु का चेहरा जीवन के उतार-चढ़ाव की देन है,
लेकिन पच्चास वर्ष की आयु का चेहरा व्यक्ति की अपनी कमाई है।
– आचार्य चाणक्य
तुम समय को रोक नहीं सकते,
परंतु समय को बर्बाद न करना
सदैव तुम्हारे नियंत्रण में ही है।
– आचार्य चाणक्य
इच्छाएं मनुष्य को जीने नहीं देती,
और मनुष्य इच्छाओं को कभी मरने नहीं देता।
– आचार्य चाणक्य
जैसे एक बछड़ा हज़ारो गायों के झुंड मे
अपनी माँ के पीछे चलता है।
उसी प्रकार आदमी के अच्छे और
बुरे कर्म उसके पीछे चलते हैं।
– आचार्य चाणक्य
जब आप किसी काम की शुरुआत करें,
तो असफलता से मत डरें और
उस काम को ना छोड़ें।
जो लोग ईमानदारी से काम करते हैं
वो सबसे प्रसन्न होते हैं। –
– आचार्य चाणक्य
आदमी अपने जन्म से नहीं
अपने कर्मों से महान होता है।
– आचार्य चाणक्य
क्रोध में बोला एक कठोर शब्द
इतना जहरीला हो सकता है कि
आपकी हजार प्यारी बातों को एक
मिनट में नष्ट कर सकता है।
– आचार्य चाणक्य
जो गुजर गया उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए,
ना ही भविष्य के बारे में चिंतिंत होना चाहिए।
समझदार लोग केवल वर्तमान में ही जीते हैं।
– आचार्य चाणक्य
संतुलित दिमाग जैसी कोई सादगी नहीं है,
संतोष जैसा कोई सुख नहीं है,
लोभ जैसी कोई बीमारी नहीं है,
और दया जैसा कोई पुण्य नहीं है।
– आचार्य चाणक्य
प्रेम और आस्था दोनों पर ही
किसी का जोर नहीं है,
ये मन जहाँ लग जाए वहीं पर
भगवान नज़र आता है।
– आचार्य चाणक्य
सरल को कठिन बनाना आसान है,
परंतु कठिन को सरल बनाना मुश्किल,
और जो कठिन को सरल बनाना जानता है,
वह व्यक्ति विशेष है।
– आचार्य चाणक्य
किसी को ज्ञान उतना ही दो
जितना वो समझ सके,
क्योंकि बाल्टी भरने के बाद
नल ना बंद करने से पानी व्यर्थ हो जाता है।
– आचार्य चाणक्य
समझदारी की बाते सिर्फ दो ही लोग करते हैं,
एक वो जिनकी उम्र अधिक है और
दूसरे वो जिसने कम उम्र में बहुत सी ठोकरें खाई हैं।
– आचार्य चाणक्य
जो हमारे दिल में रहता है,
वो दूर होके भी पास है।
लेकिन जो हमारे दिल में नहीं रहता,
वो पास होके भी दूर है।
– आचार्य चाणक्य
जो बुरे वक्त में आपको आपकी कमिया गिनाने लग जाए
उससे ज्यादा मतलबी इंसान कोई हो ही नहीं सकता।
– आचार्य चाणक्य
किस उम्र तक पढ़ा जाए
और किस उम्र से कमाया जाए,
ये शौक नहीं बल्कि हालात तय करते हैं।
– आचार्य चाणक्य
जीवन और चुनौतियाँ हर किसी
के हिस्से में नहीं आतीं, क्योंकि
किस्मत भी किस्मत वालों को आजमाती है।
– आचार्य चाणक्य
रात भर गहरी नींद आना इतना आसान नहीं है,
उसके लिए दिन भर ईमानदारी से जीना पड़ता है।
– आचार्य चाणक्य
जिस प्रकार एक सूखे पेड़ को अगर आग लगा दी जाये तो
वह पूरा जंगल जला देता है,
उसी प्रकार एक पापी पुत्र पुरे परिवार को बर्वाद कर देता है।
– आचार्य चाणक्य
प्रेम पीपल का बीज है,
जहाँ संभावना नहीं,
वहाँ भी पनप जाता है।
– आचार्य चाणक्य
ये मत सोचो की प्यार और लगाव एक ही चीज है,
दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं,
ये लगाव ही है जो प्यार को खत्म कर देता है।
– आचार्य चाणक्य
भाग्य उनका साथ देता है,
जो हर संकट का सामना करके भी
अपने लक्ष्य के प्रति द्रुढ़ रहते हैं।
– आचार्य चाणक्य
असंभव शब्द का प्रयोग तो केवल कायर करते हैं,
बुद्धिमानी ज्ञानी व्यक्ति अपना रास्ता खुद बनाते हैं।
– आचार्य चाणक्य
जो अपने निश्चित कर्मों का त्याग करके,
और अनिश्चित की चिंता करता है,
उसका अनिश्चित लक्ष्य तो नष्ट होता ही है,
साथ में निश्चित भी नष्ट हो जाता है।
– आचार्य चाणक्य
उनसे सलाह कभी मत लेना जो उस पड़ाव पर है ही नहीं,
जहाँ तुम पहुँचना चाहते हो,
क्योंकि माता पिता व गुरु के अलावा,
ज्यादातर लोग आपको आपके मार्ग से
भटकाने का कार्य ही करते हैं।
– आचार्य चाणक्य
शांत होने की कोई तरकीब नहीं होती,
सिर्फ अशांत होने की तरकीबें होती है,
और अशांत होने की तरकीबें समझ में आ जाए
तो व्यक्ति शांत हो जाता है।
– आचार्य चाणक्य
जो तुम मांगते हो उसके मिलते ही उसका मूल्य कम हो जाता है,
और फिर से कुछ मांगने की इच्छा जगती है,
इसलिए मांगने के बजाय उस खजाने की तरह बढ़ो
जो तुम्हारे भीतर छुपा है।
– आचार्य चाणक्य
आप कुछ भी चुनने के लिए अवश्य ही स्वतंत्र है,
परंतु जो आप चुनते हैं,
उसके परिणामों से कभी स्वतंत्र नहीं हो पाएंगे।
– आचार्य चाणक्य
जो जिस कार्ये में कुशल हो
उसे उसी कार्ये में लगना चाहिए।
– आचार्य चाणक्य
मन बड़ा चमत्कारि शब्द है,
इसके आगे ‘न’ लगने पर यह नमन हो जाता है,
और इसके पीछे ‘न’ लगने पर यह मनन हो जाता है,
इसलिए जीवन में नमन और मनन करते रहिए,
जीवन सफल ही नहीं बल्कि सार्थक भी हो जाएगा।
– आचार्य चाणक्य
आंख में पड़ा हुआ तिनका,
पैरों में जुभा हुआ काँटा,
और रुई में दबी हुई आग से भी भयानक है,
हृदय में छुपा हुआ कपट।
– आचार्य चाणक्य
आवश्यकता से अधिक ईर्ष्या,
आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी को झलकाती है।
– आचार्य चाणक्य
जीवन के लेखक बनो
और अपने मन के पाठक,
क्योंकि जितना अधिक खुद के बारे में ज्ञान अर्जित करोगे,
उतना ही कम तुम्हें दूसरों की राय पर निर्भर होना पड़ेगा।
– आचार्य चाणक्य
यादो का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है,
क्योंकि कभी-कभी हम बीते दुख को याद करके हंसते हैं,
और कभी कभी हम बीते सुख को याद करके रोते हैं।
– आचार्य चाणक्य
समस्या का समाधान इस बात पर निर्भर करता है,
कि आपका सलाहकार कौन है,
यह बहुत महत्वपूर्ण है,
क्योंकि दुर्योधन शकुनी से सलाह लेता था
और अर्जुन श्रीकृष्ण से।
– आचार्य चाणक्य
सबसे बड़ा गुरु मंत्र,
अपने राज किसी को भी मत बताओ।
ये तुम्हे खत्म कर देगा।
– आचार्य चाणक्य
चींटी से मेहनत सीखो,
बगुले से तरकीब,
और मकड़ी से कारीगरी
और अपने विकास के लिए अंतिम समय तक
संघर्ष करो क्योंकि संघर्ष ही जीवन है।
– आचार्य चाणक्य
हे बुद्धिमान लोगों,
अपना धन उन्ही को दो जो उसके योग्य हों
और किसी को नहीं,
बादलों के द्वारा लिया गया समुद्र का जल
हमेशा मीठा होता है।
– आचार्य चाणक्य
बुद्धि से पैसा कमाया जा सकता है,
मगर पैसे से बुद्धि नहीं।
– आचार्य चाणक्य
फूलों की खुशबू हवा की दिशा में ही फैलती है,
लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई चारों तरफ फैलती है।
– आचार्य चाणक्य
पंछी कभी अपने बच्चों को भविष्य के लिए घोंसला बनाके नहीं देते,
वे तो बस उन्हें उड़ने की कला सिखाते हैं।
– आचार्य चाणक्य
कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है,
अपने जन्म से नहीं।
– आचार्य चाणक्य
दौलत, दोस्त ,पत्नी और राज्य दोबारा हासिल किये जा सकते हैं,
लेकिन ये शरीर दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता।
– आचार्य चाणक्य
वो जो अपने परिवार से अति लगाव रखता है
भय और दुख में जीता है।
सभी दुखों का मुख्य कारण लगाव ही है,
इसलिए खुश रहने के लिए लगाव का त्याग आवशयक है।
– आचार्य चाणक्य
एक संतुलित मन के बराबर कोई तपस्या नहीं है।
संतोष के बराबर कोई खुशी नहीं है।
लोभ के जैसी कोई बिमारी नहीं है।
दया के जैसा कोई सदाचार नहीं है।
– आचार्य चाणक्य
जहा आदर नहीं वहाँ जाना मत,
जो सुनता नहीं उसे समझाना मत,
जो पचता नहीं उसे खाना मत,
और जो सत्य पर भी रूठे,
उसे मनाना मत।
– आचार्य चाणक्य
आग में आग नहीं डालनी चाहिए,
अर्थात क्रोधी व्यक्ति को अधिक क्रोध नहीं दिलाना चाहिए।
– आचार्य चाणक्य
जो बीत गया सो बीत गया,
यदि हमसे कोई गलत काम हो गया है
तो उसकी चिंता न करते हुए वर्तमान को
सुधारकर भविष्य को संवारना चाहिए।
– आचार्य चाणक्य
हर मित्रता के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ होता है,
ऐसी कोई मित्रता नहीं जिसमे स्वार्थ ना हो,
यह कड़वा सच है।
– आचार्य चाणक्य
भगवान सभी को एक ही मिट्टी से बनाता है,
बस फर्क इतना सा ही है,
कोई बहार से खूबसूरत है
तो कोई भीतर से
– आचार्य चाणक्य
झुकना बहुत अच्छी बात है
नम्रता की पहचान होती है,
मगर आत्मसम्मान को खोकर
झुकना खुद को खोने जैसा है।
– आचार्य चाणक्य
READ MORE…………..