Bhagwan Quotes In Hindi |  (आध्यात्मिक सुविचार) {2023}

Bhagwan Quotes In Hindi – नमस्कार, दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये है Bhagwan Quotes In Hindi दोस्तों, आशा करते है आपको यह आर्टिकल बेहद पसंद आएगा |

Bhagwan Quotes In Hindi

Bhagwan Quotes In Hindi

जो कुछ है तेरे दिल में,सब उसको खबर है,
बंदे तेरे हर हाल पर भगवान की नज़र है

जब तक ऊपर वाला आपके साथ है,
दुनिया की कोई भी ताकत आपको,
हरा नहीं सकती।

परमात्मा का नाम मानो एक रत्न है एक ऐसा हीरा है
जिस का मूल्य पाया ही नही जा सकता

इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना,
हम चले नेक रास्ते पे हमसे, भूलकर भी कोई भूल हो ना.

बड़ा ही खुबसूरत रिश्ता है, मेरा और मेरे प्रभु के बीच,
ज्यादा मैं कभी मांगता नहीं और कम वो कभी देता नहीं

जिस तरह थोड़ी सी औषधि भयंकर रोगों को
शांत कर देती है, उसी तरह ईश्वर की थोड़ी सी स्तुति
बहुत से कष्ट और दुखों का नाश कर देती है।

हे प्रभु :
हमें सुख इतना देना कि
अहंकार न आ जाए।
और दुःख इतना देना
जितना सहन कर पाएं।

प्रार्थना और ध्यान में बहुत अंतर है!!
प्राथना में आप भगवान को सुनाते हो,
ध्यान में आप भगवान की सुनते हो!!..

जो मिला है वो भी अच्छा है
जो नहीं मिला वह भी अच्छा है
क्योंकि देने वाले को सब पता है कि
मेरे लिए क्या सही और क्या गलत है…

भगवान को मंदिर से ज्यादा
हमारे दिल में रहना क्यों पसंद हैं??
क्योंकि मंदिर तो चार दिवारी का बना है
जब कि हमारा दिल हमारी अंतरात्मा और
हमारी भावनाओं से जुड़ा हुआ है…

हे भगवान…
मैं किस तरह आपको खुश करूं?
किस तरह आपको रिझाऊ?
भगवान बोले : तू स्वार्थ छोड़कर दूसरों के लिए जी…
अपनी चिंता छोड़कर दूसरों के चेहरे पर मुस्कराहट ला…

अगर आपको विश्वास है कि
आप परमात्मा का ही अंश हो तो
आपके लिए असंभव कुछ भी नहीं है!!

जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है..
उसी तरह आत्मा के सुख के लिए ध्यान जरुरी है..
और परमात्मा को पाने के लिए समर्पण जरुरी है..

हे मनुष्य… दु:खी मत हो
मैं तेरे साथ ही हूं…
आंखे बंद कर और
मुझ में ध्यान लगा

भगवान कहते हैं: मैं कण कण में नहीं हूं
जरा अपने दिल में झांक कर देख
मैं तेरी अंतरात्मा में हूं…

अगर आप ईश्वर से
क्षमा की चाहना करते हो तो

हे प्रभु:
मेरा हाथ सदा थामें रखना
अपने चरण की शरण में मुझे सदा रखना…

ईश्वर हमेशा आपको वह देता है
जो आपके लिए अच्छा होता है,
इसीलिए हमेशा रब की रजा में
राज़ी रहा करो…

ईश्वर करुणा के सागर है
तू मोह माया को छोड़
और उनके सागर में डुबकी लगा..

जिंदगी में समय कैसा भी आ जाए,
भगवान पर विश्वास हमेशा बनाए रखें क्योंकि..
वह वक्त को कभी भी बदल सकते हैं…
भगवान चाहे तो वो रंक को भी राजा बना सकते हैं…

दूसरों की परेशानी का आनंद ना लें,
कहीं भगवान आपको वह गिफ्ट ना कर दें,
क्योंकि भगवान वही देता हैं जिसमें
आपको आनंद मिलता हैं।

जो ईश्वर को जानते हैं,
वह उन्हें मंदिरों में ढूंढते हैं!!..
लेकिन जो ईश्वर को पहचानते हैं,
वह उन्हें ढूंढना छोड़ देते हैं!!..

अक्सर मौन प्रार्थनाएं
भगवान जल्दी सुन लेते हैं,
क्योंकि वह शब्दों और जबान से नहीं
दिल से निकली हुई होती है।

कभी-कभी तो हम कहते हैं की कोई हमारे साथ नहीं है,
लेकिन सच तो यह है की हम ये बात भूल जाते है की
हमारे साथ कोई हो या नहीं,लेकिन ईश्वर हमारे साथ होते है।

प्रभु के सामने झुकने वाला तो
हर किसी को अच्छा लग सकता है…
लेकिन जो सबके साथ झुककर चले
वो प्रभु को अच्छा लगता है…

जिस तरह थोड़ी सी दवाई
शरीर के रोग को ठीक कर देती है
उसी तरह परमात्मा में ध्यान लगाना,
उनमें मन लगाना.. हमारे मन को संसार की
हर व्याधि से शांत कर देता है।

भगवान से प्राथना
सिर्फ़ शब्दों से नही
दिल से करनी चाहिए
क्योंकि भगवान उनकी भी सुनते हैं
जो बोल नहीं पाते…

मत कर गुरुर ए बंदे खुद पर
इतना क्योंकि तेरे और मेरे जैसे
इस कायनात में लाखों लोग
ऐसे हैं जो बादशाहत के बाद भी
मिट्टी में मिला दिए जाते हैं…

नोट :- दोस्तों नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप Telegram channel को Join कर सकते हैं

READ MORE………….

Leave a Comment